मैनपुरी: दीवार गिरने से दो की मौत, मंत्री ने दी सहायता राशि

Mainpuri

मैनपुरी: दीवार गिरने से दो की मौत, प्रभारी मंत्री ने आर्थिक सहायता दी

Sep 29, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

मैनपुरी: दीवार गिरने से दो की मौत, प्रभारी मंत्री ने दी आर्थिक सहायता

मैनपुरी जनपद की सदर तहसील के ग्राम सीतापुर (दन्नाहार) में एक पक्की दीवार गिरने से सुधीर और उनके भतीजे शैलेंद्र की मृत्यु हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी एवं राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने ग्राम सीतापुर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और संवेदना व्यक्त की। मंत्री ने मृतकों के आश्रितों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि के डेमो चेक और राहत सामग्री प्रदान की। उन्होंने अधिकारियों को घायलों के उपचार में कोई लापरवाही न बरतने और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए।

धर्मवीर प्रजापति ने अधिकारियों को जर्जर भवनों व कमजोर दीवारों का निरीक्षण कर सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष बहादुर सिंह समेत अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रशासन ने अतिवृष्टि से हुए फसल नुकसान का आकलन कर किसानों को जल्द मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

Hariom
Author
Hariom
Share :