मैनपुरी: करहल परिवार परामर्श केंद्र ने 100 बिछड़े जोड़ों को मिलाया
मैनपुरी के करहल स्थित परिवार परामर्श केंद्र ने बिछड़े हुए परिवारों को फिर से जोड़ने की दिशा में सराहनीय कार्य किया है। केंद्र के काउंसलर नितिन चतुर्वेदी, रजनी सिंह, संतोष कुमारी और चांदनी मिश्रा के सहयोग से 100वें जोड़े में भी सफलतापूर्वक समझौता कराया गया, जिसके बाद उन्हें साथ विदा किया गया।
बहुत ही कम समय में 100 परिवारों के आपसी मतभेद दूर कर उन्हें फिर से एक करने का यह प्रयास अनुकरणीय है। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल की क्षेत्र भर में सराहना की जा रही है।