मैनपुरी: खेत में फसल काट रहे वृद्ध पर दबंगों का हमला
थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम नगला मनी में एक वृद्ध व्यक्ति पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित उस समय अपने खेत में फसल काट रहा था, तभी नामजद दबंगों ने अचानक उन पर हमला कर बेरहमी से मारपीट की।
सख्त कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है। स्थानीय लोगों और पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि नामजद आरोपियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।