मैनपुरी: गुरु शरण कन्या स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

Mainpuri

गुरु शरण कन्या जूनियर हाई स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न

Sep 29, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

गुरु शरण कन्या जूनियर हाई स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

बेवर (मैनपुरी)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मैनपुरी के निर्देशन में 'न्याय चला निर्धन से मिलने' अभियान के तहत बेवर स्थित गुरु शरण कन्या जूनियर हाई स्कूल में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, पॉक्सो एक्ट और महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण कानूनी विषयों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों की टीम ने बच्चों को जागरूक करते हुए बताया कि किसी भी प्रकार के शोषण या समस्या की स्थिति में उन्हें संबंधित हेल्पलाइन नंबरों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री त्रिवेन्द्र सिंह शाक्य, श्री अनिल, श्री प्रदीप यादव, श्री अमरेश यादव, श्री कुलदीप सक्सेना एवं अनुपम शाक्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से पूनम, नेहा, सलोनी एवं तालेवर सिंह यादव सहित समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता की।

Hariom
Author
Hariom
Share :