मलपुरा। जनपद आगरा के थाना मलपुरा के गांव जारुआ कटरा में तड़के सुबह 6:00 बजे किसान पोपसिंह पुत्र श्यामोली का चार कमरों का मकान भरभराकर गिर पड़ा किसान के अनुसार मकान में लाखों का आर्थिक नुकसान हुआ हैं किसान के अनुसार बताया गया कि उसके मकान के पिछले हिस्से में सरकार के द्वारा नवनिर्माणधीन कस्तूरबा विद्यालय का कार्य चल रहा हैं विद्यालय के निर्माण का कार्य देख रहे ठेकेदार की लापरवाही ने किसान को गहरा सदमा दे दिया हैं , इस मकान में बुजुर्ग दंपति के साथ उनके बच्चे परिवार भी रहते थे बुजुर्ग किसान दंपति ने बताया कि 5 वर्ष पूर्व उन्होंने कर्ज की रकम लेकर इस मकान को तैयार किया था किसान पोपसिंह अपने परिवार के साथ यहाँ रहते हैं और अपने पशु का दूध बेचकर परिवार का पालन पोषण कर रहे थे ।
शनिवार सुबह 6:00 बजे अचानक एक तेज आवाज के साथ उनका मकान भरभराकर गिर पड़ा जिसमें 200 मन भूसा जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख आँकी गयी हैं गृहस्ती के अन्य सामान के साथ 20 कुंतल गेहूं सिलेंडर व जरूरत का सामान दब गया , किसान ने मकान गिरने में कस्तूरबा विद्यालय के ठेकेदार को जिम्मेदार ठहराया है किसान के अनुसार ठेकेदार के द्वारा नींव खोदने में घोर लापरवाही बरती गई जिसके चलते उनका मकान डह गया किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है किसान ने तत्काल प्रभाव से लापरवाह ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ जिम्मेदारों से उचित मुआवजे की मांग की हैं ।