कुंवरपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

Sitapur

कुंवरपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

Oct 6, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

अटरिया पुलिस ने एंबुलेंस से बीकेटी के सौ शैय्या अस्पताल भेजा, वाहन की तलाश शुरू

अटरिया/सीतापुर। अटरिया थाना क्षेत्र के कुंवरपुर चौराहे पर सोमवार को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से 40 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल की पहचान विनोद कुमार पुत्र मुन्नालाल, निवासी बलवंतपुर मजरा कुंवरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार कुंवरपुर चौराहे पर नाई की दुकान चलाते हैं। सोमवार को वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद विनोद कुमार घायल होकर सड़क पर गिर गए।

पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया

हादसे की सूचना मिलने पर अटरिया पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विनोद कुमार को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए बीकेटी स्थित सौ शैय्या अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ टक्कर मारकर मौके से निकले अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। हादसा किस वाहन से हुआ और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Shubham Awasthi
Author
Shubham Awasthi
Share :