कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही व तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने

Sitapur

कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही व तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया

Oct 7, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

चंदेशुवा, बेलसुवा और गरकटिया गांव पहुंचे राज्यमंत्री व तहसीलदार; रपटा पुल में फंसी जलकुंभी हटवाकर सुचारू कराया पानी का प्रवाह

लहरपुर (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र से गुजरने वाली घघरिया नदी के उफनाने से आसपास के कई गांवों के रास्तों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति का जायजा लेने के लिए कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही और तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

राज्यमंत्री और तहसीलदार ने ग्राम चंदेशुवा, बेलसुवा और गरकटिया सहित आसपास के क्षेत्रों में पहुंचकर जलभराव का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

रपटा पुल पर जलकुंभी से बाधित था पानी का प्रवाह

निरीक्षण के दौरान रपटा पुल के रास्तों में बड़ी मात्रा में जलकुंभी फंसी मिली, जिससे पानी का प्रवाह बाधित हो रहा था। अधिकारियों की मौजूदगी में जलकुंभी को साफ करवाया गया। सफाई के बाद पानी का प्रवाह सुचारू होने लगा।

राज्यमंत्री ने मौके पर मौजूद लोगों से जलभराव के कारण पैदा हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

गांवों के संपर्क मार्गों पर भरा पानी

घघरिया नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों की ओर जाने वाले मार्गों पर पानी भर गया है। कई स्थानों पर जलभराव के चलते ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थानीय लोगों के लिए रोजमर्रा के आवागमन में बनी समस्या को देखते हुए प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

इस दौरान कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, तहसीलदार मनीष त्रिपाठी, रामजी शुक्ला, विनोद शुक्ला और अनूप पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Raju Kumar
Author
Raju Kumar
Share :