कानपुर: 20 हजार का इनामी अपराधी अंशू सचान गिरफ्तार

Kanpur Nagar

कानपुर: 20 हजार का इनामी अपराधी अंशू सचान गिरफ्तार, तमंचा, नकदी और लाखों की ज्वैलरी बरामद

Aug 1, 2026
0 Likes
2
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सजेती थाना पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी अंशू सचान उर्फ अंशुमान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा, चोरी की एक लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 6 लाख रुपये मूल्य के आभूषण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बर्रा थाना क्षेत्र स्थित बर्रा बाईपास के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने का दावा किया गया है। बरामद नकदी और आभूषणों के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अंशू सचान उर्फ अंशुमान के खिलाफ कानपुर और फतेहपुर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को सजेती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले जाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया

पूरे मामले की जानकारी डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और बरामद सामान के संबंध में आगे की जांच जारी है। साथ ही यह भी कहा कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अब आरोपी के आपराधिक नेटवर्क, चोरी के अन्य मामलों और बरामद सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान करने के लिए भी जांच कर रही है।

Share :