उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर पुलिस ने मोबाइल लूट के आरोप में मयंक मुखर्जी और सागर राठौर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेजने से पहले पुलिस द्वारा फोटो सेशन कराया जा रहा था।
इसी दौरान एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब आरोपी मयंक मुखर्जी ने कथित तौर पर लूटा गया मोबाइल फोन हाथ में पकड़ने से इनकार कर दिया। उसने पुलिस के सामने साफ कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है।
मयंक मुखर्जी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसे फर्जी तरीके से गिरफ्तार किया है और बरामदगी को भी गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। वहीं पुलिस का दावा है कि दोनों आरोपियों को मोबाइल लूट की घटना में सबूतों के आधार पर पकड़ा गया है।
यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि आरोपी के खुले आरोपों ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
https://www.facebook.com/share/r/1LsNyD4Sb9/