कानपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कानपुर निवासी आदर्श निगम को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। उनके मनोनयन के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
संगठन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के मार्गदर्शन में संगठन विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ‘बच्चा भैया’ एडवोकेट से विचार-विमर्श के बाद आदर्श निगम को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संगठन को मजबूत करने की मिली जिम्मेदारी
प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि देशभर में श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास जताया कि आदर्श निगम प्रदेश सचिव के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उत्तर प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और इसके विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
आदर्श निगम के मनोनयन पर राष्ट्रीय प्रमुख सचिव एवं राष्ट्रीय नियुक्ति प्रभारी वेद आशीष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचेतक स्वप्निल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव अनीता श्रीवास्तव, प्रदेश प्रभारी कुमार नारायण, प्रदेश महामंत्री डॉ. संदीप श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री संगठन गिरिजेश श्रीवास्तव और प्रदेश महासचिव संगठन अजय वर्मा ‘अज्जू’ समेत कई पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
इसके अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव एडवोकेट, मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, प्रदेश मीडिया प्रभारी वागीश चंद श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव ‘दीपक’, प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव और प्रदेश सचिव अवनीश कुमार यादव ने भी आदर्श निगम को बधाई दी।
कानपुर संगठन ने भी जताई खुशी
कानपुर जिला अध्यक्ष गिरिजेश निगम समेत स्थानीय पदाधिकारियों ने भी आदर्श निगम के मनोनयन का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनकी सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों से प्रदेश स्तर पर संगठन को नई मजबूती मिलेगी।