कानपुर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मौके पर मचा हड

Kanpur Nagar

कानपुर में रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत; पहचान में जुटी पुलिस

Oct 6, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

कानपुर। काकादेव थाना क्षेत्र की सर्वोदय नगर चौकी के अंतर्गत गोल चौराहा पुल के नीचे रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक रेलवे लाइन पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर काकादेव पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल युवक का नाम, उम्र और पता स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
युवक किन परिस्थितियों में रेलवे लाइन पर पहुंचा और हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना के वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

Rahul Dwivedi
Author
Rahul Dwivedi
Share :