जय प्रकाश महाविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शुरू

Varanasi

जय प्रकाश महाविद्यालय में बीएड प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का शुभारम्भ

Jul 8, 2026
2 Likes
5
undefined minute read
Speak Loud
 0
 1
Property view
Property view 2
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

जय प्रकाश महाविद्यालय में पांच दिवसीय स्काउट गाइड  प्रशिक्षण का शुभारम्भ 


7 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेगा प्रशिक्षण 


चौबेपुर। क्षेत्र के उमरहां स्थित जय प्रकाश महाविद्यालय में बीएड प्रशिक्षुओं के लिए पांच दिवसीय स्काउट गाइड का प्रशिक्षण का शुभारम्भ मंगलवार को महाविद्यालय परिसर  में किया गया। ग्यारह जुलाई तक चलने वाले उक्त प्रशिक्षण के लिए मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा तीन प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्रबन्धक डॉ शिव प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया। स्काउट गाइड प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए प्रबन्धक शिव प्रकाश सिंह ने कहा कि स्काउट गाइड का प्रशिक्षण जीवन के हर मोड़ पर काम आने वाला प्रशिक्षण है इसके बिना बीएड पाठ्यक्रम की डिग्री अधूरी है। प्रशिक्षक मदन चौहान ने प्रशिक्षुओं को पहले दिन विभिन्न प्रकार की गांठ बांधना, झण्डा बांधना एवं बिना माला फूल के स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन करना आदि बताया। इस अवसर पर प्रशिक्षिका रितेशिनी मिश्रा, कुसुमलता, डॉ राजमन प्रसाद, रविन्द्र कुमार, राजेश यादव, सतीश पटेल,सुभाष प्रसाद,राम प्रवेश सिंह, रवि, अरुण कुमार, विनोद आदि मौजूद रहे। संचालन प्रशिक्षक मदन चौहान एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजमन प्रसाद ने किया।

Tag :
सामाजिक मामला
अजय कुमार चौबे
Author
अजय कुमार चौबे
Share :