मथुरा। गांधी जयंती के अवसर पर इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन (IJU) के आह्वान पर देशव्यापी मांग दिवस मनाया गया।इसी क्रम में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की मथुरा इकाई के नेतृत्व में जनपद के समस्त पत्रकारों ने जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।पत्रकारों ने पत्रकारों पर हो रहे हमलों, उत्पीड़न और लगातार बढ़ती असुरक्षा पर चिंता जताते हुए पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
ज्ञापन के माध्यम से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने, पत्रकारों पर हमलों के मामलों में प्रभावी कार्रवाई करने और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा सहित विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया।
पत्रकारों ने एकजुट होकर उठाई आवाज, सुरक्षा और सम्मान की मांग।