हर्रैया उप डाकघर में कई दिनों से आधार सेवा ठप, ग्राहक परेशान

Basti

हर्रैया उप डाकघर में कई दिनों से आधार सेवा ठप, ग्राहक परेशान

Oct 1, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

हर्रैया, बस्ती। हर्रैया उप डाकघर में पिछले कई दिनों से आधार कार्ड बनाने और संशोधन की सेवा ठप होने से ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आधार संबंधी काम के लिए डाकघर पहुंच रहे लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सेवा बंद होने से उन्हें जरूरी काम के लिए बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने आधार संबंधी कार्य के लिए निर्धारित शुल्क से अधिक रकम लिए जाने के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, अधिक शुल्क वसूली के आरोपों की विभागीय स्तर पर पुष्टि नहीं हो सकी है।

सहायक पोस्टमास्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि उप डाकघर में कर्मचारियों की कमी है। इसके चलते सभी खिड़कियों पर काम सुचारू रूप से नहीं हो पा रहा है। उनका कहना है कि कर्मचारियों की उपलब्धता के अनुसार सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

इधर, मीडिया पड़ताल के दौरान उप डाकघर में तैनात उप मंडलीय निरीक्षक (एसडीआई) सौरभ श्रीवास्तव के कक्ष में ताला लटका मिला। एसडीआई के कार्यालय में मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठे। सहायक पोस्टमास्टर से जब एसडीआई की मौजूदगी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उस दिन सौरभ श्रीवास्तव उप डाकघर नहीं आए थे और उन्हें उनके बारे में जानकारी नहीं थी।

फोन पर संपर्क किए जाने पर एसडीआई सौरभ श्रीवास्तव ने बताया, “आज मैं उप डाकघर हर्रैया नहीं आया हूं। मैं गायघाट क्षेत्र में हूं।”

आधार सेवा बंद होने और कर्मचारियों की कमी से सबसे अधिक परेशानी आधार में संशोधन अथवा नया आधार बनवाने के लिए पहुंचने वाले ग्राहकों को हो रही है। स्थानीय लोगों ने डाक विभाग के उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर आधार सेवा जल्द शुरू कराने और उप डाकघर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की मांग की है।

Ramraj Tiwari
Author
Ramraj Tiwari
Share :