हरिहरपुर में शतचंडी महायज्ञ, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

Varanasi

हरिहरपुर शतचंडी महायज्ञ का भव्य समापन, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Jul 1, 2026
2 Likes
3
undefined minute read
Speak Loud
 0
 1
Property view
Property view 2
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

Varanasi के चौबेपुर धौरहरा स्थित हरिहरपुर में आयोजित शतचंडी महायज्ञ का भव्य समापन श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धर्म लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री श्री योगी रामानंद दास जी महाराज ने जीवन के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जीवन अपने आप में एक परम शुभ अवसर है और जो व्यक्ति जीवन को सही मायने में जान लेता है, उसे परम जीवन की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि जीवन को समझने के लिए वर्तमान में जीना अत्यंत आवश्यक है।

महाराज जी ने कहा कि आज का मनुष्य भागदौड़ और आपाधापी भरे जीवन में इतना उलझ चुका है कि वह जीवन के वास्तविक उद्देश्य को समझ ही नहीं पाता। व्यक्ति जीवन भर पद, प्रतिष्ठा और धन के पीछे भागता रहता है, लेकिन कई बार इसी दौड़ में वह आध्यात्मिक शांति और परमात्मा से दूरी बना लेता है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को जीवन में धन, पद और प्रतिष्ठा प्राप्त हो जाए, लेकिन आध्यात्मिक ज्ञान और आत्मिक शांति न मिले, तो जीवन अधूरा रह जाता है। इसलिए भौतिक प्रगति के साथ-साथ आध्यात्मिक उन्नति भी बेहद आवश्यक है। धन और ध्यान, पद और परमात्मा—इन दोनों के बीच संतुलन बनाना ही सफल जीवन का आधार है।

उन्होंने आगे कहा कि अध्यात्म ही परम वैभव, परम यश और परम कीर्ति का मार्ग है। जब तक व्यक्ति परम सत्य और परमेश्वर की अनुभूति नहीं कर लेता, तब तक उसका जीवन तनाव, चिंता और अशांति से घिरा रहता है। योग, साधना और ध्यान के माध्यम से व्यक्ति अपने भीतर की व्यग्रता, तामसिकता और नकारात्मकता को समाप्त कर सकता है।

इस अवसर पर अनेक संत-महात्मा और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इनमें श्री संतोष दास जी महाराज, संतोष आचार्य, जगतगुरु सतगुरु बाबा सतुआ बाबा, श्री गोविंद दास जी महाराज, श्री रामलोचन दास जी महाराज, श्री श्रवण दास जी महाराज, श्री सियाराम दास जी महाराज, श्री भारद्वाज जी महाराज, श्री रामरूप दास जी महाराज और श्री भगवान दास जी महाराज प्रमुख रहे।

इसके अलावा प्रयागराज से पधारे महंत राम लखन दास जी महाराज, श्री मयंक रामदास जी महाराज, रामचरण दास जी महाराज, मधुसूदन दास जी महाराज, आशीष दास बाबा, स्वामी गोविंदानंद जी, स्वामी प्रेमानंद जी और स्वामी मधुसूदन आनंद जी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में सैयद राजा विधायक सुशील सिंह जी, अमित सिंह जी और राम अवतार जी सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। देर रात तक चले इस विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना का अद्भुत उदाहरण बनकर सामने आया।

अजय कुमार चौबे
Author
अजय कुमार चौबे
Share :