Hapur

हापुड़ में पत्रकारों का आक्रोश हरियाणा पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रपति को ज्ञापन

Oct 13, 2026
3 Likes
11
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

हापुड़ में प्रेस क्लब के बैनर तले पत्रकारों ने हरियाणा पुलिस द्वारा पत्रकारों के खिलाफ की गई कार्रवाई और गिरफ्तारी का विरोध किया। पत्रकारों ने राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच, दर्ज मुकदमों की समीक्षा और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। प्रदर्शन में शामिल पत्रकारों ने इस कार्रवाई को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए नाराजगी जताई।
ज्ञापन में अतुल अग्रवाल, सौरभ उपाध्याय और महिला पत्रकार सुदेश नैना मोर समेत अन्य पत्रकारों की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया गया। पत्रकार संगठनों का कहना है कि नशे के कारोबार को उजागर करने वाले पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की जांच किसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए, ताकि मामले के तथ्य स्पष्ट हो सकें और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित हो।
प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने देशभर में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कानून लागू करने की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि जनहित से जुड़े मुद्दों को सामने लाने वाले पत्रकारों को सुरक्षित वातावरण मिलना चाहिए। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान आरिफ अंसारी, मोहित चौधरी, भूपेंद्र शर्मा, रविपाल, विजय कुमार, दीपक कश्यप, सुनील कुमार, संजय शर्मा, मनीष कुमार, सलमान खान, नरेंद्र कुमार, सचिन सागर और सुशील शर्मा समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

manish kumar
Author
manish kumar
Share :