पुलिस चौकी में घुसकर दरोगा की टोपी पहनने वाला युवक गिरफ्तार

Hapur

हापुड़ में थानेदार बनने का ‘भूत’! नशे में युवक ने चौकी में घुसकर पहनी दरोगा की टोपी

Jul 18, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित देवनंदनी चेकपोस्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक कथित रूप से नशे की हालत में पुलिस चौकी के अंदर घुस गया और जमकर उत्पात मचाने लगा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, युवक ने चौकी में रखे सरकारी अभिलेखों (रिकॉर्ड) को नुकसान पहुंचाया और उन्हें फाड़ दिया। इसके बाद उसने कथित रूप से अंदर से चौकी का गेट बंद कर लिया, जिससे कुछ समय के लिए पुलिसकर्मियों को स्थिति संभालने में कठिनाई हुई।

आरोप है कि युवक ने चौकी में रखी सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) की टोपी अपने सिर पर पहन ली और फिल्मी अंदाज में कुर्सी पर बैठ गया। इसके अलावा उसने चौकी परिसर में रखे गमलों और पौधों को भी नुकसान पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद युवक को काबू में लिया और हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। उसके खिलाफ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय युवक वास्तव में नशे की हालत में था या नहीं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Tag :
क्राइम न्यूजयूपी न्यूजपुलिस कार्रवाईताजा खबर
Share :