हापुड़। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से बुलंदशहर रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपते हुए नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा और महिलाएं मौजूद रहीं। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत भी किया गया।
जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने दी संगठन विस्तार की जानकारी
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि संगठन के विस्तार के तहत युवाओं और महिलाओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल युवाओं और युवतियों ने समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था व्यक्त की। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पद और दायित्वों की शपथ दिलाने के साथ नियुक्ति पत्र सौंपे गए।
महिला विंग में पांच महिलाओं को मिली जिम्मेदारी
संगठन विस्तार के तहत महिला विंग में काजल रानी, चंचल, वंशिका, शिवानी और संध्या सैनी को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत करते हुए संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
यूथ ब्रिगेड में इन युवाओं को मिला दायित्व
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड में आदित्य गिरि, आबिद कावी, ठाकुर अमन गहलोत, अंशुल भाटी, इरशाद कावी, करीम जलबसी, ठाकुर कालू, करन रावत, धर्मेंद्र कुमार, माधव शर्मा, निशांत रावत, प्रबल सिंह, प्रशांत चौहान, प्रशांत राणा, फिरोज त्यागी, विशाल दयाल, शादाब कावी, साकिर और ठाकुर संदीप को संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गईं।
कार्यक्रम में पार्टी संगठन को बूथ और क्षेत्रीय स्तर पर मजबूत करने तथा अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर जोर दिया गया।