हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ज्ञानेश कुमार के स्थिति को लेकर

Hapur

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में ज्ञानेश कुमार के स्थिति को लेकर समाजवादी का हल्ला बोल

Oct 6, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

गढ़मुक्तेश्वर में सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, पुलिस ने पुतला दहन करने से रोका; जमकर हुई नारेबाजी

हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गढ़मुक्तेश्वर में प्रदर्शन किया। सपा की भावी प्रत्याशी बताई जा रहीं नैना गुर्जर के आह्वान पर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर उतरे तथा अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया। मौके पर पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच पुतले को लेकर खींचतान देखने को मिली।

पुलिस ने पुतला दहन करने से रोका

प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात था। जैसे ही कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, पुलिस सक्रिय हो गई और पुतले को अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक खींचतान की स्थिति बनी रही।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पुतला फूंकने से रोक दिया और स्थिति को नियंत्रित किया।

सपा नेताओं ने लगाए आरोप

प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष रिजवान चौधरी, जिला महासचिव आमिर, महिला मोर्चा अध्यक्ष मुन्नी बेगम समेत पार्टी के कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस के जरिए कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि यह सपा नेताओं का आरोप है।

प्रदर्शन और पुलिस के साथ हुई खींचतान के कारण कुछ समय के लिए मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया।

Aatif Khan
Author
Aatif Khan
Share :