दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल पैसों के विवाद में जिगरी यार क

Hapur

दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल पैसों के विवाद में जिगरी यार को उतारा मौत के घाट

Oct 1, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

हापुड़ मे ​दोस्त दोस्त न रहा, प्यार प्यार न रहा ये पंक्तियां आज उस वक्त सच साबित हुईं जब पैसों के चंद रुपयों के लेनदेन को लेकर एक दोस्त ने ही अपने सबसे करीबी दोस्त की जीवन लीला समाप्त कर दी। जिस दोस्त पर सबसे ज्यादा भरोसा था, वही उसकी जान का दुश्मन बन बैठा। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है मृतक अमन सागर और आरोपी प्रशांत और पंकज के बीच पिछले काफी समय से गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ उठते-बैठते थे। लेकिन बीते कुछ दिनों से उनके बीच पैसों के लेन-देन को लेकर तनाव चल रहा था ​घटना वाले दिन दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने आपा खो दिया और घातक हथियार से हमला कर अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया ​​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बराया की हत्या की वजह पैसों का लेन-देन ही सामने आई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है ​इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब रिश्तों के बीच लालच और पैसा आ जाता है, तो वर्षों पुरानी दोस्ती भी चंद मिनटों में खूनी दुश्मनी में बदल जाती है

manish kumar
Author
manish kumar
Share :