बहन की आंखों की सर्जरी के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर ढाई ल

Agra

बहन की आंखों की सर्जरी के नाम पर फर्जी दस्तावेज दिखाकर ढाई लाख रुपये ठगे

Sep 25, 2026
0 Likes
3
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

सोशल मीडिया पर भावुक अपील कर जुटाए रुपये, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बाह। बहन की आंखों की सर्जरी कराने के नाम पर सोशल मीडिया के जरिए आर्थिक मदद मांगकर करीब ढाई लाख रुपये जुटाने और कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बहन के इलाज के लिए दिल्ली के एक कथित शैफ आई सेंटर में सर्जरी होने की बात कहकर लोगों से आर्थिक मदद मांगी थी।

जानकारी के अनुसार बाह निवासी जय सिंह राठौड़ उर्फ अजय सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी 12 वर्षीय बहन की आंखों की सर्जरी के लिए भावुक अपील की। पोस्ट में बहन के इलाज के लिए रुपये की जरूरत बताते हुए दिल्ली के शैफ आई सेंटर में सर्जरी कराने की बात कही गई। इसके बाद लोगों ने आर्थिक मदद करना शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने शैफ आई सेंटर के नाम से कथित फर्जी चिकित्सकीय दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और करीब ढाई लाख रुपये जुटा लिए।

बाद में भुगतान संबंधी जानकारी हटाकर पर्याप्त राशि मिलने की बात कही गई। शक होने पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मदन मोहन सोनी ने शैफ आई सेंटर से संपर्क किया। अस्पताल की ओर से संबंधित मरीज के वहां पंजीकृत होने से इनकार किया गया। साथ ही मरीज के नाम और लेटरहेड पर कथित फर्जी चिकित्सकीय पर्चे, परामर्श और अनुमानित खर्च से जुड़े दस्तावेज जारी किए जाने की चेतावनी दी गई।

इसके बाद आर्थिक मदद करने वाले जय सिंह राठौड़ से फर्जी तरीके से जुटाई गई रकम संबंधित लोगों को लौटाने को कहा गया। आरोप है कि आरोपी ने रकम लौटाने में आनाकानी की। मामले में उसके खिलाफ तहरीर दी गई।

इंस्पेक्टर बाह डीपी तिवारी के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Vijay Sharma
Author
Vijay Sharma
Share :