धिमिश्री: नगला मुक्ता में समाजवादी पार्टी की PDA चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं

Agra

धिमिश्री: नगला मुक्ता में समाजवादी पार्टी की PDA चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर नीतियों की दी जानकारी

Jul 31, 2026
0 Likes
5
undefined minute read
Speak Loud
 0
 1
Property view
Property view 2
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

NHP Bharat | Published By: Shubham Chauhan

धिमिश्री (आगरा) | समाजवादी पार्टी द्वारा जनसंपर्क अभियान के तहत धिमिश्री क्षेत्र के गांव नगला मुक्ता में PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और उन्हें समाजवादी पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाह रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष उदल सिंह कुशवाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और आम जनता के हितों की लड़ाई लड़ती रही है। उन्होंने पार्टी की नीतियों और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

समाजवादी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

सपा के जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र जादौन ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार क्षेत्र में लगातार PDA चौपाल आयोजित की जा रही हैं। इन चौपालों का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को सुनना, उनके समाधान के लिए आवाज उठाना तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने चौपाल में मौजूद लोगों के साथ मिलकर समाजवादी विचारधारा और सामाजिक न्याय के संदेश को प्रत्येक गांव और प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से—

  • संतोष पाल
  • महेश सिसोदिया
  • रामगोपाल बघेल
  • रविन्द्र सिंह जादौन
  • तोताराम राठौर
  • सतीश रघुवंशी
  • बबुआ खान
  • लोकेश
  • सौरभ शर्मा
  • योगेन्द्र
  • मतीश खान

सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की।

Tag :
आगरा न्यूज
Share :