सीओ सिटी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Basti

सीओ सिटी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Sep 28, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

बस्ती। सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी (सीओ) सदर मानसी दहिया ने रविवार को स्थानीय कोतवाली थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं और कामकाज का बारीकी से जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

विभिन्न विभागों का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान मानसी दहिया ने थाने के कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना और बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने के अभिलेखों के रखरखाव और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन और व्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिए।

फरियादियों से किया सीधा संवाद

निरीक्षण के क्रम में सीओ सिटी ने थाना परिसर में मौजूद फरियादियों से सीधे संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनके साथ सहानुभूतिपूर्वक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

अपराध नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश

महिला अपराध और साइबर अपराध के मामलों को लेकर उन्होंने पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे मामलों में बिना किसी देरी के प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक बृजनंदन सिंह सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Ramraj Tiwari
Author
Ramraj Tiwari
Share :