पुनर्मूल्यांकन के बाद हुई नीलामी; चकोर से बियावल तक के मत्स्य खंड का वरीयता क्रम के आधार पर आवंटन
चित्रकूट। जनपद में यमुना नदी के शेष मत्स्य खंडों के आवंटन की प्रक्रिया के तहत 7 अक्टूबर 2026 को निर्धारित नीलामी की कार्यवाही संपन्न हुई। इस दौरान मत्स्य खंड संख्या-11, चकोर से बियावल तक, का आवंटन ₹9.35 लाख में मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड, कटैया खादर को किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलामी से पहले यमुना नदी के शेष मत्स्य खंडों का पुनर्मूल्यांकन किया गया था। इसके बाद आयोजित नीलामी प्रक्रिया में मत्स्यजीवी सहकारी समिति लिमिटेड, कटैया खादर ने प्रतिभाग किया। निर्धारित प्रक्रिया और वरीयता क्रम के आधार पर समिति को संबंधित मत्स्य खंड आवंटित किया गया।
अधिकारियों के अनुसार, मत्स्य संसाधनों के पारदर्शी और सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए आवंटन की कार्यवाही नियमानुसार की गई है। संबंधित प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई भी की जा रही है।
रिपोर्ट: मिथलेश कुमार निषाद, चित्रकूट