CEIR का कमाल: महमूदाबाद पुलिस ने खोज निकाले 50 गुम मोबाइल, क

Sitapur

CEIR का कमाल: महमूदाबाद पुलिस ने खोज निकाले 50 गुम मोबाइल, करीब 10 लाख रुपये की कीमत के फोन लौटाकर खिलाए स्वामियों के चेहरे

Oct 5, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

सीतापुर। मोबाइल फोन गुम होने के बाद उनके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके 50 लोगों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे, जब महमूदाबाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी और CEIR पोर्टल की मदद से उनके खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर वापस लौटा दिए। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए 50 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।

पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने जिले में गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों के प्रभावी निस्तारण और Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन तलाशने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में महमूदाबाद पुलिस ने प्राप्त शिकायतों पर तकनीकी सहायता के जरिए कार्रवाई शुरू की।

क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद कपूर कुमार के पर्यवेक्षण में कोतवाली महमूदाबाद पुलिस की तकनीकी टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर लगातार काम किया। CEIR पोर्टल और सर्विलांस की मदद से अलग-अलग स्थानों पर इस्तेमाल हो रहे मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया। पुलिस के अनुसार इस अभियान में कुल 50 गुम/खोए मोबाइल फोन बरामद किए गए।

मोबाइल वापस मिले तो खिल उठे मालिकों के चेहरे

बरामद किए गए मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों की पहचान करने के बाद उन्हें कोतवाली महमूदाबाद परिसर में बुलाया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द कर दिए।

लंबे समय बाद अपना मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन तकनीकी सहायता से फोन ट्रेस होने के बाद उन्हें वापस मिल सके।

पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन में वीवो, रियलमी, मोटोरोला, ओप्पो, रेडमी, इनफिनिक्स, पोको, वनप्लस, टेक्नो, एमआई, लावा और एआई प्लस समेत विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं।

खास बात यह है कि बरामद मोबाइलों के मालिक केवल सीतापुर जिले के ही नहीं हैं। पुलिस के मुताबिक हरियाणा, मध्य प्रदेश, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, बाराबंकी, बहराइच, कानपुर, कन्नौज, बलिया और कासगंज समेत विभिन्न स्थानों से संबंधित लोगों के मोबाइल भी बरामद किए गए हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

मोबाइल बरामदगी अभियान में प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र विक्रम सिंह, अपराध निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विशाल गुप्ता, हेड कांस्टेबल अजय प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल प्रवीण शर्मा, कांस्टेबल चन्द्र प्रकाश वर्मा, मोहित चौधरी, राजा, अनिल कुमार, साजन कुमार और दीपक कुमार की भूमिका रही।

पुलिस का कहना है कि CEIR पोर्टल और तकनीकी निगरानी के माध्यम से गुम मोबाइल फोन से संबंधित शिकायतों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। महमूदाबाद पुलिस द्वारा एक साथ 50 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जाने से संबंधित लोगों ने पुलिस टीम की सराहना की।

Raju Kumar
Author
Raju Kumar
Share :