बदायूं-मेरठ हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से डिलीवरी बॉय की दर्दनाक मौत, डेढ़ महीने के मासूम के सिर से उठा पिता का साया।
बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर पुल के पास शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे कौशांबी डिपो की रोडवेज बस ने बाइक सवार डिलीवरी बॉय पुष्पेंद्र यादव (निवासी समसपुर कूवरी) को टक्कर मार दी। हादसे में बस के पहिए के नीचे आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क पर मेंटेनेंस कार्य के चलते एक तरफ से ही वाहनों का आवागमन हो रहा था। सूचना पर पहुंची जरीफनगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसके परिवार में डेढ़ महीने का मासूम बेटा है।