बस्ती: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के समर्थन में निकली विजय यात्रा

Basti

बस्ती में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन की विजय यात्रा, अमहट घाट पर यज्ञ कर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Sep 12, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

बस्ती। राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को बस्ती में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन के तहत विजय यात्रा निकाली गई। राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बस्ती से शुरू हुई यात्रा अमहट घाट स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां यज्ञ और संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। यात्रा में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। जीआईसी से निकली यात्रा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। अमहट घाट पहुंचने के बाद विधि-विधान से यज्ञ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की।
विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वशिष्ठ मुनि दुबे के नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए। जिला उपाध्यक्ष अंकित उपाध्याय, जिला संगठन मंत्री रजत राम वर्मा, जिला सलाहकार विजय तिवारी मृदुल, हर्रैया तहसील अध्यक्ष राहुल अजय शास्त्री, गौर ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य सिंह और परशुरामपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की।
हर्रैया तहसील अध्यक्ष राहुल अजय शास्त्री के नेतृत्व में हर्रैया, परशुरामपुर, गौर, कप्तानगंज, दुबौलिया और विक्रमजोत ब्लॉक से कार्यकर्ता बस्ती पहुंचे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से यात्रा का माहौल उत्साहपूर्ण रहा। कार्यकर्ताओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प को लेकर एकजुटता का संदेश दिया।
जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि हिंदू समाज को अपने धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हिंदू जागरण के कार्यक्रम लगातार किए जा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का विषय हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा है और इसके लिए जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।
कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, तहसील पदाधिकारी, गौ रक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ramraj Tiwari
Author
Ramraj Tiwari
Share :