बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली फुलबरियाबाग में मामूली कहासुनी के बाद युवक को घेरकर पीटने का मामला सामने आया है। युवक की मां ने महेन्द्र, दिलावर और मनोज समेत सात-आठ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
रसौली फुलबरियाबाग निवासी संगीता पत्नी स्वर्गीय राकेश ने तहरीर में बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह अपने छोटे बेटे शिवम के साथ रसौली बाजार दवा लेने गई थीं। रास्ते में मोटरसाइकिल तेज चलाकर आगे निकलने की बात को लेकर मदारन गांव के दो युवकों से कहासुनी हो गई। उस समय मामला शांत हो गया था।
महिला का आरोप है कि घर लौटते समय उन्हीं युवकों ने उन्हें और शिवम को रास्ते में घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी बीच उनका बड़ा बेटा शिवा मौके पर पहुंचा। आरोप है कि महेन्द्र, दिलावर और मनोज समेत सात-आठ लोगों ने शिवा को घेरकर उसके साथ मारपीट की।
तहरीर के मुताबिक, सूचना मिलने पर पीआरवी 112 के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में भी शिवा के साथ मारपीट की गई। इसके बाद पीआरवी कर्मियों ने उसे पास के एक मकान में सुरक्षित पहुंचाया।
महिला के अनुसार, हल्का इंचार्ज ऋषभ सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ पहुंचे तो मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए। संगीता ने सफदरगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है।
मामूली कहासुनी के बाद युवक को घेरकर पीटापीड़ित की मां ने सफ
Barabanki
बाराबंकी: बाइक तेज चलाने को लेकर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट का आरोप, मां ने थाने में दी तहरीर
Oct 5, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes
Author
Mukesh Kumar Verma
Share :