बस्ती: बेलाड़े शुक्ल में कांवड़ियों के लिए विशाल भंडारा व मेडिकल कैंप

Basti

बस्ती: बेलाड़े शुक्ल में शिवभक्तों के लिए विशाल भंडारा और मेडिकल कैंप, पूर्व प्रधान रामलौट शुक्ल ने की कांवड़ियों की सेवा

Aug 10, 2026
0 Likes
2
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

हर्रैया, बस्ती। रामराज तिवारी। सावन माह में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए हर्रैया क्षेत्र के बेलाड़े शुक्ल गांव के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी रामलौट शुक्ल की ओर से विशाल शिव भंडारा एवं मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। सोमवार सुबह शुरू हुआ भंडारा और मेडिकल कैंप देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान हजारों की संख्या में शिवभक्तों, महिलाओं और बच्चों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया, जबकि जरूरतमंद श्रद्धालुओं को मेडिकल कैंप के माध्यम से दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

आयोजन में गांव के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया और पूरे दिन शिवभक्तों को प्रसाद एवं दवा वितरित करने में जुटे रहे। सुरक्षा की दृष्टि से भंडारा स्थल पर पुलिस बल भी तैनात रहा और व्यवस्थाओं पर नजर रखी गई।

बड़हर कला पेट्रोल पंप के सामने लगाया भंडारा

सावन मास में अयोध्या से पवित्र जल लेकर बस्ती की ओर लौट रहे शिवभक्तों की सुविधा के लिए बड़हर कला पेट्रोल पंप के सामने बेलाड़े शुक्ल के पूर्व प्रधान रामलौट शुक्ल ने मेडिकल कैंप और विशाल भंडारे की व्यवस्था की।

तेज धूप और गर्मी के बावजूद पूरे दिन बड़ी संख्या में कांवड़िए भंडारा स्थल पर पहुंचते रहे। आयोजकों और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर उनकी सेवा की।

‘बम भोले’ के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

भीषण गर्मी और तेज धूप भी शिवभक्तों की आस्था को डिगा नहीं सकी। कांवड़िए ‘बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।

सावन मास की त्रयोदशी के अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त अयोध्या से जल लेकर पैदल बस्ती पहुंचते हैं और विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं।

मेडिकल कैंप से कांवड़ियों को मिली राहत

लंबी पैदल यात्रा के दौरान कांवड़ियों को होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को देखते हुए भंडारे के साथ मेडिकल कैंप भी लगाया गया। यहां जरूरतमंद शिवभक्तों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

पूर्व प्रधान रामलौट शुक्ल और उनके सहयोगियों द्वारा की गई भोजन, प्रसाद और चिकित्सा सहायता की व्यवस्था से कांवड़ियों को यात्रा के दौरान काफी राहत मिली।

ग्रामीणों और सहयोगियों ने संभाली व्यवस्था

इस सेवा कार्य में प्रदीप पांडे, श्रवण रोशन (वेलकम स्टूडियो हर्रैया), शैलेन्द्र सिंह, सुभाष चंद्र वर्मा, रनदीप सिंह और दीपक मिश्रा सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।

आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे और शिवभक्तों की सेवा के लिए प्रसाद एवं दवा वितरण में सहयोग करते रहे।

संवाददाता: रामराज तिवारी

Share :