बरेली: ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दूल्हा मियां मजार के पास मचा हड़कंप

Bareilly

बरेली BREAKING: ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, चंद मिनटों में विकराल रूप, इलाके में मचा हड़कंप

Jul 15, 2026
1 Likes
2
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

बरेली के किला थाना क्षेत्र में दूल्हा मियां मजार के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शिकायत के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के दौरान एहतियातन आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा है।

Tag :
यूपी न्यूजपुलिस कार्रवाईताजा खबरवायरल खबर
Share :