बदायूं: निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री, वीडियो वायरल

Budaun

बदायूं में शराब माफियाओं के हौसले बुलंद, निर्धारित समय के बाद भी धड़ल्ले से बिक्री

Jun 19, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

उत्तर प्रदेश के बदायूं में शराब बिक्री को लेकर नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। आरोप है कि नगर क्षेत्र की नवादा चुंगी स्थित कंपोजिट शराब दुकान पर निर्धारित समय के बाद भी शराब की बिक्री की जा रही है। बताया जा रहा है कि रात 10 बजे के बाद शटर के नीचे से शराब बेची जा रही है और ओवररेटिंग की शिकायतें भी सामने आई हैं।

मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद संबंधित आबकारी विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि शराब माफियाओं पर कार्रवाई करने में आबकारी निरीक्षक नाकाम साबित हो रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

Tag :
Agraआगरा न्यूजक्राइम न्यूजयूपी न्यूजआगरा अपडेटताजा खबर
Share :