आजमगढ़। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने निजामाबाद के दिवंगत विधायक आलमबदी के आवास पहुंचकर उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
इस दौरान गुड्डू जमाली ने स्वर्गीय आलमबदी के पुत्र मुस्तजाब आलम ‘बाबू’ से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।
उन्होंने दिवंगत आलमबदी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को परिवार और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
इस अवसर पर स्थानीय लोग और समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।