ध्रुव गुप्ता हत्याकांड: जलालपुर पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार!

Ambedkar Nagar

अंबेडकर नगर: ध्रुव गुप्ता हत्याकांड में दो नामजद आरोपी गिरफ्तार, नगपुर मोड़ के पास पुलिस ने दबोचा

Aug 13, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

जलालपुर, अंबेडकर नगर। नगपुर में हुए ध्रुव गुप्ता हत्याकांड में जलालपुर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों को बुधवार सुबह नगपुर मोड़ स्थित शंकर तिराहे के पास से पकड़ा गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

मुखबिर की सूचना पर सुबह 5:10 बजे गिरफ्तारी

पुलिस के मुताबिक, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम कार्रवाई में जुटी थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 12 अगस्त 2026 को सुबह करीब 5:10 बजे रामगढ़ रोड के निकट शंकर तिराहा, नगपुर मोड़ पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल अग्रहरी पुत्र रमेश चंद्र अग्रहरी, निवासी नगपुर खास और करन अग्रहरी पुत्र महेंद्र अग्रहरी, निवासी नगपुर खास मतलूबपुर के रूप में हुई है।

हत्या समेत इन धाराओं में दर्ज है मुकदमा

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी थाना जलालपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 253/2026 से संबंधित हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है।

पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

आरोपियों के पुराने मुकदमों की भी दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी निखिल अग्रहरी के खिलाफ जलालपुर थाने में पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। इनमें मुकदमा अपराध संख्या 247/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस और वर्ष 2024 का मुकदमा अपराध संख्या 04/2024, धारा 379 भादवि शामिल है।

वहीं, करन अग्रहरी के खिलाफ भी मुकदमा अपराध संख्या 247/2026 में धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप, निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा, कांस्टेबल दिनेश चौहान और कांस्टेबल सुनील पाल शामिल रहे।

रिपोर्टर: ब्रह्म प्रकाश तिवारी ‘मंजुल’ | NHP भारत

 

Share :