अंबेडकरनगर: 211 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Ambedkar Nagar

अंबेडकरनगर: 211 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, बिहार ले जाई जा रही थी खेप

Aug 1, 2026
0 Likes
2
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

अम्बेडकर नगर | NHP Bharat Published BY: प्रकाश तिवारी

अंबेडकरनगर। जनपद की कोतवाली जलालपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 211 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 282 बोतल अंग्रेजी शराब, तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा इनोवा कार, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 1,240 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार शाम कोतवाली जलालपुर की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे के सुरहुरपुर रोड स्थित चौबे का पूरा के पास से अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान वाहन से कुल 282 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इनमें मैजिक मोमेंट्स की 72 बोतल (54 लीटर), रॉयल स्टैग की 84 बोतल (63 लीटर) तथा ऑल सीजन्स ब्रांड की 126 बोतल (94 लीटर) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद शराब पर चंडीगढ़ में बिक्री के लिए अधिकृत होने का उल्लेख था।

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी इस शराब को अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से बिहार ले जा रहे थे, जहां इसकी अवैध बिक्री की योजना थी। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप कुमार (37 वर्ष) और विकास कुमार सिंह (38 वर्ष), दोनों निवासी चंडीगढ़, के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 60, 63 और 72 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विवेक कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल मेराजुल हसन, कांस्टेबल सुनील यादव, दिनेश चौहान, राहुल यादव, धनंजय यादव तथा सुमित सिंह शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tag :
क्राइम न्यूजयूपी न्यूजपुलिस कार्रवाईताजा खबर
Share :