मुजफ्फरनगर: करणी सेना के 5वें स्थापना दिवस को लेकर जनसंपर्क तेज

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: अखिल भारतीय करणी सेना के 5वें स्थापना दिवस को लेकर जनसंपर्क तेज, गांव-गांव पहुंचकर 27 सितंबर के कार्यक्रम का दे रहे निमंत्रण

Sep 20, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

चरथावल/मुजफ्फरनगर। अखिल भारतीय करणी सेना के 27 सितंबर 2026 को प्रस्तावित पांचवें स्थापना दिवस को लेकर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कार्यकर्ता अलग-अलग गांवों में बैठकें कर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दे रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में शामली पहुंचने का निमंत्रण दे रहे हैं।

संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार स्थापना दिवस के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान के जन्मदिन के अवसर पर भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में संगठन की ओर से लगातार संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

शामली के ऑर्किड होटल में प्रस्तावित है कार्यक्रम

संगठन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को स्थापना दिवस का कार्यक्रम शामली जिले के ऑर्किड होटल में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं और गांव-गांव जाकर निमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

पदाधिकारियों ने समर्थकों और ग्रामीणों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।

ननौता में श्रीपाल सिंह पुंडीर के आवास पर हुई बैठक

जनसंपर्क अभियान के तहत पदाधिकारी ननौता में श्रीपाल सिंह पुंडीर के आवास पर पहुंचे। यहां आगामी स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों से बातचीत की गई और कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र दिए गए।

इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचरण सिंह पुंडीर, शामली जिलाध्यक्ष अमित राणा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अरविंद राणा, ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर आकाश राणा और वर्तुल सोम सहित संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

पीपलहेड़ा में भी चलाया जनसंपर्क अभियान

इसी क्रम में गांव पीपलहेड़ा में भी बैठक आयोजित कर ग्रामीणों को 27 सितंबर के कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस और राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान के जन्मदिन पर होने वाले कार्यक्रम को लेकर निमंत्रण दिए।

संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भागीदारी करने और गांव स्तर पर लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने को कहा।

पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

पीपलहेड़ा में आयोजित बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष ठाकुर रामचरण पुंडीर, शामली जिलाध्यक्ष अमित राणा, जिला उपाध्यक्ष अरविंद राणा, मुजफ्फरनगर युवा जिलाध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष राहुल पुंडीर, चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक राणा सहित अखिल भारतीय करणी सेना के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन की ओर से बताया गया कि 27 सितंबर तक विभिन्न गांवों में जनसंपर्क और निमंत्रण अभियान जारी रहेगा।

रिपोर्टर: अनिल पुंडीर, NHP भारत NEWS, चरथावल-मुजफ्फरनगर

Share :