आगरा के युवक की राधाकुंड में डूबने से मौ*त | NHP Bharat

Mathura

आगरा के युवक की राधाकुंड में डूबने से मौ*त, गोवर्धन परिक्रमा के दौरान हुआ हादसा

Jun 19, 2026
2 Likes
6
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के 20 वर्षीय युवक पवन सिंह की गोवर्धन के राधाकुंड में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार तड़के की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, थाना अछनेरा के ग्राम नागर निवासी पवन सिंह अपने दोस्तों कान्हा और शांतनु के साथ गोवर्धन परिक्रमा और दर्शन के लिए आया था। शुक्रवार तड़के करीब दो बजे तीनों युवक राधाकुंड में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान पवन गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शरद त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयासों के बाद पवन का शव पानी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tag :
Agraआगरा न्यूजक्राइम न्यूजयूपी न्यूजहत्यापुलिस कार्रवाईआगरा अपडेटताजा खबर
Share :