आगरा में भव्य योग जागरूकता रैली | International Yoga Day

Agra

आगरा में निकली भव्य योग जागरूकता रैली, 21 जून को पालीवाल पार्क में होगा सामूहिक योगाभ्यास

Jun 19, 2026
1 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि निःशुल्क योग-भजन पाठशाला, सहयोग वाटिका (पालीवाल पार्क) एवं दैनिक भास्कर के तत्वावधान में शुक्रवार को आगरा में भव्य योग जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में करीब 250 योग साधक-साधिकाओं ने भाग लेकर शहरवासियों को योग के प्रति जागरूक किया। योग साधकों ने विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए नियमित योगाभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक पालीवाल पार्क ग्राउंड में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।

Tag :
Agraआगरा न्यूजयूपी न्यूजआगरा अपडेटताजा खबर
Share :