आगरा: विश्व युवा कौशल दिवस पर आईटीआई बल्केश्वर में कौशल प्रदर्शनी, विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने किया शुभारंभ

Agra

विश्व युवा कौशल दिवस: आगरा के राजकीय आईटीआई बल्केश्वर में कौशल प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Jul 15, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आगरा के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बल्केश्वर में भव्य कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा उत्तर के विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने कौशल विकास विभाग द्वारा तैयार की गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार किए गए नवाचारों एवं तकनीकी मॉडलों की सराहना की।

कार्यक्रम में कौशल विकास प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर चुके युवाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही 14 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय सेवायोजन एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में विधायक पुरुषोत्तम खण्डेलवाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कौशल ही युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति और रोजगार प्राप्त करने की सबसे महत्वपूर्ण कुंजी है। उन्होंने कहा कि केवल शैक्षणिक डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावसायिक एवं तकनीकी कौशल भी युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। यदि युवाओं को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तो वे न केवल स्वयं रोजगार प्राप्त करेंगे, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। उन्होंने युवाओं से कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर विधायक ने सभी प्रतिभाशाली युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका कौशल, समर्पण और नवाचार आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

कार्यक्रम के अंत में सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन चन्द्रचूण दुबे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मौ. समसाद, के.सी. अटल, संकल्प दीक्षित, डॉ. सुनील कुमार, अमित धाकरे, जिला कौशल प्रबंधक रविन्द्र तौमर, चंद्रेश राजबधा, शंकर चाहर सहित अनेक अधिकारी एवं प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

Tag :
Agraआगरा न्यूजयूपी न्यूजआगरा अपडेटताजा खबर
Share :