आगरा ब्रेकिंग न्यूज़
योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट द्वारा आयोजित सनातन धर्म संसद में फिर एक बार योगी सरकार का संकल्प, लैंड जिहाद के खिलाफ चलेगा अभियान, मुस्लिमों के आर्थिक बहिष्कार की शपथ ।
योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष एवं ताजमहल तेजोमहालय केस के पक्षकार हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में फतेहाबाद रोड़ स्थित होटल में आयोजित हुई सनातन धर्म संसद ।
संत, महामंडलेश्वर, कथावाचक, साध्वियों सहित फिल्म उदयपुर फाइल के निर्माता अमित जानी हुए सम्मिलित ।
लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण एवं देशभर में हो रही हिंदुओं की हत्याओं को लेकर जताया आक्रोश ।
धर्म संसद में जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान नागरिक संहिता, हिंदुओं की प्रोपर्टी हिंदू ही खरीदें, मथुरा काशी और ताजमहल तेजोमहालय मुक्ति सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्ताव हुआ पारित ।
मुस्लिम समुदाय के विरोध के बाद कार्यक्रम में नहीं आई एक्स मुस्लिम नाजिया इलाही खान ।
आगरा - योगी यूथ ब्रिगेड धर्म रक्षा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष एवं ताजमहल तेजोमहालय केस के पक्षकार हिंदूवादी नेता कुंवर अजय तोमर के नेतृत्व में रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में सनातन धर्म संसद का आयोजन किया गया । जिसमें अयोध्या, मथुरा, काशी से संत, महामंडलेश्वर, कथावाचक आदि सम्मिलित हुए । धर्म संसद में लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण एवं देशभर में हो रही हिंदुओं की हत्याओं को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया वहीं आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पुनः योगी को सीएम बनाने का संकल्प लिया गया । इसके साथ ही धर्म संसद में बड़ी संख्या में पहुंचे सनातनियों को शपथ दिलाई गई कि मुस्लिमो का बहिष्कार करना कुछ मुस्लिम दुकानदारों से नहीं खरीदना है जो भी खरीदें हिंदू से खरीदें । जनसंख्या नियंत्रण कानून, समान नागरिक संहिता, मथुरा, काशी, तेजोमहालय संभल हरिहर मंदिर मुक्ति सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया ।
अध्यात्म गुरु महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि आज सीएम योगी की वज़ह से प्रदेश में हिंदू सुरक्षित है मठ मंदिर सुरक्षित है हिंदू पर्व और त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाएं जा रहें हैं पहले की सरकारों को सांप्रदायिक हिंसा होती थी लेकिन आज उत्तर प्रदेश में उपद्रव नहीं उत्सव है इसलिए तीसरी बार योगी को मुख्यमंत्री बनाना है
प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर का कहना था कि सीएम योगी के रहते आज लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मांतरण करने वालों कार्यवाही हो रही है हिंदुओं को न्याय मिल रहा है उन्होंने कहा कि सीएम योगी भगवान के अवतार जो हिंदुओं की सुरक्षा कर रहे हैं कुंवर अजय तोमर ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हिंदुओं को एकजुट होना पड़ेगा तभी सनातन धर्म बचेगा और हिंदू समाज बचेगा । उन्होंने कहा आगरा में अवैध मस्जिदों मजारों और दरगाहों को लेकर अभियान तेज किया जाएगा लैंड जिहाद नहीं होने देंगे ।
फिल्म निर्माता अमित जानी ने सर्वप्रथम उदयपुर में मारे गए कन्हैयालाल साहू को सनातन धर्म संसद में श्रद्धांजलि अर्पित की उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर कहा कि इस्लामिक जिहाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी, मुस्लिम कट्टरपंथियों के द्वारा मारे हिंदुओं को लेकर वह फिल्म बनाते रहेंगे वहीं उन्होंने कहा कि हिंदू को बचाना है तो 2027 में योगी को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाना होगा ।
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि योगी को रहते अयोध्या का राम मंदिर मिला अब मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ की बारी है जिन्हें मस्जिदों के अवैध ढांचों से मुक्त कराना है इसलिए तीसरी बार योगी को मुख्यमंत्री बनाना होगा ।
कथावाचिका बाल विदुषी लक्ष्मी एवं साध्वी ब्रज किशोरी ने संयुक्त रूप से कहा कि हिंदू बेटियों को लव जिहाद और धर्मांतरण से सावधान रहना होगा उन्होंने कहा कि जिम में जिहाद, स्कूल और कोचिंग में जिहाद, कास्मेटिक जिहाद आदि चल रहा है इस सबसे सावधान रहना होगा, किसी भी मुस्लिम लड़के से दोस्ती ना करें दुर्गा चालीसा का पाठ करें, आज लव जिहादियों को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है
कार्यक्रम में कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए बड़ी संख्या प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था रही ।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह राठौड़, प्रदेश सचिव हरिबेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश सलाहकार हेमंत पंवार, प्रदेश सलाहकार राकेश कुमार अवस्थी, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हरिशंकर चौहान, दुर्गेश रावत, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा तपेंद्र सिंह तोमर, मनमोहन तोमर, अर्जून उपाध्याय, सोनू शर्मा, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहें ।