आगरा: प्रोजेक्ट अलंकार निर्माण कार्यों की डीएम मनीष बंसल ने की समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

Agra

आगरा: प्रोजेक्ट अलंकार के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, डीएम मनीष बंसल ने गुणवत्ता से समझौता न करने की दी चेतावनी

Jul 15, 2026
0 Likes
0
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

आगरा के जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में चल रहे वृहद निर्माण कार्यों एवं बाउंड्रीवाल निर्माण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के तहत जनपद के 7 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में वृहद निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज, वीरांगना अवंतीबाई राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कलाल खेड़िया, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज आवलखेड़ा तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज सहित विभिन्न विद्यालयों में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान विद्यालयों की दीवारों, छत, फर्श, खिड़की-दरवाजों की मरम्मत, रंगाई-पुताई, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, मुख्य गेट एवं दिव्यांगजन सुविधाओं से जुड़े कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने जनपद के 29 राजकीय इंटर कॉलेजों में निर्माणाधीन अतिरिक्त कक्ष, मल्टीपरपज हॉल एवं पुस्तकालय भवनों की प्रगति की भी समीक्षा की। राजकीय इंटर कॉलेज रायभा एवं राजकीय इंटर कॉलेज जऊपुरा के मल्टीपरपज हॉल में जलभराव, फर्श उखड़ने तथा अन्य निर्माण संबंधी कमियों पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तथा संबंधित कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई और संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने कहा कि विद्यालयों में सुरक्षित, मजबूत और गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र पाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Tag :
Agraआगरा न्यूजयूपी न्यूजआगरा अपडेटताजा खबर
Share :