आगरा के जैतपुर थाना क्षेत्र स्थित रूपपुरा गांव में किसान प्रदीप मिश्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह माना जा रहा है।
बताया जा रहा है कि हमले में गंभीर रूप से घायल प्रदीप मिश्रा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
सूचना मिलते ही DCP पूर्वी समेत स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।