आगरा: बड़ापूरा में स्वास्थ्य शिविर, 62 मरीजों की जांच!

Agra

आगरा: बड़ापूरा में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया शिविर

Sep 13, 2026
0 Likes
1
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

पिनाहट/आगरा। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव बड़ापूरा में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और जरूरत के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. प्रमोद कुशवाह के मुताबिक शिविर में कुल 62 मरीजों की जांच की गई। इनमें 14 मरीजों में बुखार के लक्षण पाए गए।

बुखार के मरीजों को दी गईं दवाएं

स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने जांच की। बुखार से पीड़ित पाए गए मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।

चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बुखार होने पर लापरवाही न बरतने और जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर जांच कराने की सलाह दी।

स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की अपील

डॉ. प्रमोद कुशवाह ने बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और बीमार लोगों की समय पर पहचान करना है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों को साफ-सफाई का ध्यान रखने, आसपास पानी जमा न होने देने और बुखार अथवा अन्य स्वास्थ्य समस्या होने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए जागरूक किया।

Vijay Sharma
Author
Vijay Sharma
Share :