आगरा: नगला चावली में तालाब में डूबने से 4 साल के बच्चे की मौत

Agra

आगरा: खेलते-खेलते तालाब में गिरा 4 साल का मासूम, लोगों ने निकाला बाहर; अस्पताल में मौत

Sep 12, 2026
0 Likes
4
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

आगरा। सदर थाना क्षेत्र के नगला चावली में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय चार वर्षीय बच्चा तालाब में गिर गया। जानकारी होने पर आसपास के लोगों और परिजनों ने बच्चे को तालाब से बाहर निकाला और तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद इलाके में भी शोक का माहौल है।

खेलते-खेलते तालाब तक पहुंच गया मासूम

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चार वर्षीय बच्चा खेल रहा था। इसी दौरान वह नगला चावली स्थित तालाब के पास पहुंच गया और अचानक पानी में गिर गया।

बच्चे के तालाब में गिरने की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में नहीं बच सकी जान

अस्पताल में बच्चे का उपचार शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना सदर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share :