आगरा कागरौल में एफएसडीए की कार्रवाई: 10.50 क्विंटल घी सीज, डेयरियों पर छापा

Agra

आगरा: कागरौल में एफएसडीए का बड़ा छापा, 10.50 क्विंटल घी सीज; गंदगी में बन रहे थे डेयरी उत्पाद

Jul 19, 2026
1 Likes
8
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

आगरा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टास्क फोर्स ने आगरा के कागरौल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगला हीरा सिंह स्थित दो डेयरियों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान डेयरी उत्पादों के निर्माण में गंभीर अनियमितताएं और साफ-सफाई की कमी पाए जाने पर विभाग ने सख्त कदम उठाए।

एफएसडीए अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण के दौरान डेयरियों में गंदगी के बीच दूध एवं घी सहित अन्य डेयरी उत्पाद तैयार किए जा रहे थे। टीम ने मौके से घी, दूध और अन्य खाद्य उत्पादों के तीन नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग ने करीब 10.50 क्विंटल घी, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹6 लाख बताई जा रही है, को सीज (जब्त) कर दिया। अब प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान दोनों डेयरियों में साफ-सफाई के मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने पर संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं और निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

एफएसडीए की कार्रवाई की सूचना फैलते ही आसपास के कई डेयरी संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर बंद कर दिए। विभाग का कहना है कि प्रदेशभर में मिलावटी एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tag :
Agraआगरा न्यूजक्राइम न्यूजयूपी न्यूजपुलिस कार्रवाईआगरा अपडेटताजा खबरवायरल खबर
Share :