आगरा। 'अतिथि देवो भव' की परंपरा वाली भारतीय संस्कृति पर मंगलवार को शहर में बदनुमा दाग लग गया। दिल्ली एयरपोर्ट से ताजमहल देखने आई फ्रांसीसी महिला पर्यटकों से ड्राइवर ने 50 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 4744 रुपये) पार्किंग शुल्क के नाम पर ठग लिए।
पुलिस के सामने पर्यटक रो-रो कर अपने साथ हुई ठगी की जानकारी देती रही, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है।
अंत में पर्यटक ताजमहल देखे बगैर ही वापस दिल्ली लौट गईं। पुलिस ने ड्राइवर पर शांति भंग में तो कार्रवाई की, लेकिन एसीपी ताज सुरक्षा ठगी से इनकार कर रहे हैं।
ताजमहल देखे बगैर लौट गईं दो पर्यटक
शाहजहां गार्डन के पुरानी मंडी चौराहा स्थित गेट के पास मंगलवार सुबह एक विदेशी महिला पर्यटक रो रही थी। पुरानी मंडी स्थित गाइड सुविधा केंद्र से काम करने वाले गाइड एजाज अहमद ने पर्यटक को रोते हुए देखा। उसके साथ एक साथी और थी। उन्होंने पर्यटकों को कैनोपी में बैठाया और परेशानी पूछी।
पर्यटक ने बताया कि दिल्ली से टैक्सी से आगरा आने के ट्रैवल एजेंट ने उनसे 150 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 14,233 रुपये) लिए थे। ड्राइवर ने 50 डॉलर पार्किंग शुल्क के अलग से ले लिए। एजाज ने पर्यटक से ड्राइवर अजहरुद्दीन का फोन नंबर लेकर बात की ताे उसने बुकिंग से मना किया। एजेंट को फोन किया तो वह धमकाने लगा। इसके बाद वह पर्यटकों को पुलिस के पास ले गए।
पुलिस बूथ के एक मिनट के इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुए वीडियो में पुलिसकर्मियों की पूछताछ में पर्यटक रोते हुए नजर आ रही है। पुलिसकर्मी पर्यटक से उसकी फ्लाइट के समय के बारे में जानकारी करता है। पर्यटक उसे दोपहर की फ्लाइट की जानकारी देती है। बाद में पुलिसकर्मी फोन पर ड्राइवर अजहरुद्दीन से पूछता है कि वह कहां है? उसे आने को कहता है। इस घटना से दोनों पर्यटक काफी परेशान हो गई थीं। वह दोनों अंत में ताजमहल देखे बगैर ही वापस लौट गईं।
एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि पर्यटकों के साथ ठगी नहीं हुई है। पर्यटकों ने ऑनलाइन कैब बुक कराई थी। कैब एयरपोर्ट पहुंच गई थी, लेकिन फ्लाइट लेट हो गई। ड्राइवर ने 500 रुपये पार्किंग शुल्क के मांगे थे, लेकिन पर्यटक ने 50 डॉलर दे दिए। ट्रांस यमुना कॉलोनी के ड्राइवर अजहरुद्दीन पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
आगरा में फ्रांसीसी पर्यटकों से पार्किंग शुल्क विवाद, ताजमहल देखे बिना लौटीं
Agra
आगरा: फ्रांसीसी पर्यटकों से पार्किंग शुल्क विवाद, ताजमहल देखे बिना लौटीं; टैक्सी चालक पर पुलिस की कार्रवाई
Jul 8, 2026
1 Likes
5
undefined minute read
Speak Loud
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes
Tag :
Agraआगरा न्यूजक्राइम न्यूजयूपी न्यूजआगरा अपडेटताजा खबर
Share :