आगरा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। रेस्टोरेंट कर्मी अमित की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि अमित की हत्या उसके छोटे भाई भोलू और पत्नी खुशी ने मिलकर की।
पुलिस पूछताछ में आरोपी भोलू ने कबूल किया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसका अपनी भाभी खुशी के साथ अवैध संबंध बन गया था। रविवार को अमित ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद खुशी ने भोलू से कहा कि अगर दोनों को साथ रहना है तो अमित को रास्ते से हटाना होगा।
17 जून को दोनों ने मिलकर अमित पर पत्थर से हमला किया और हत्या कर दी। इतना ही नहीं, अमित के जिंदा बचने की आशंका को खत्म करने के लिए गमछे से गला भी घोंट दिया गया।
बुधवार को अमित का शव खेत में खून से लथपथ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले की हड्डी टूटी मिली और सिर की चार हड्डियां चकनाचूर पाई गईं। पुलिस ने आरोपी भोलू और खुशी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।