आगरा के प्रसिद्ध बटेश्वर तीर्थ धाम में बुधवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यमुना नदी पर बने पीपों के पुल से भारी सवारी स्टीमर निकालते समय पुल के एक पीपे के जॉइंट का बोल्ट अचानक टूट गया। इससे पुल पर खड़ी हाइड्रा मशीन संतुलन खोकर सीधे यमुना नदी में जा गिरी। चालक श्याम यादव ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते नदी में छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आगरा बटेश्वर हादसा: पीपों के पुल का बोल्ट टूटा, यमुना में गिरी हाइड्रा मशीन
Agra
आगरा बटेश्वर में बड़ा हादसा टला: पीपों के पुल का बोल्ट टूटा, यमुना में समाई हाइड्रा मशीन
Jun 19, 2026
2 Likes
9
undefined minute read
Speak Loud
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes
Tag :
Agraआगरा न्यूजआगरा अपडेटताजा खबर
Share :