अंबेडकरनगर। असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मठिया दौलतपुर स्थित आवास पहुंचने पर परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के क्षेत्र के लोग पहुंचे। लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
गमगीन माहौल में दी श्रद्धांजलि
पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम रहीं। गांव और आसपास के क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अंकित कुमार पांडे को नमन किया।
उनके पार्थिव शरीर के पहुंचने की सूचना मिलने के बाद आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को ढांढस बंधाया।
NHP भारत परिवार ने व्यक्त की संवेदना
NHP भारत परिवार असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।