आगरा: पति की दोहरी जिंदगी का खुलासा, मोबाइल चैट देख पत्नी के उड़े होश | NHP Bharat

Agra

आगरा: सुहागरात से ही पत्नी से दूरी बनाता रहा पति, मोबाइल की चैट देख उड़ गए होश; शादी टूटने की कगार पर

May 20, 2026
1 Likes
5
undefined minute read
Speak Loud
 0
14px16px18px20px22px24px
Save
Likes

NHP Bharat आगरा Published by: Shubham Chauhan 20 May 2026 01:15 PM IST

आगरा में शादी के बाद एक महिला द्वारा अपने पति की कथित दोहरी जिंदगी का खुलासा करने का मामला चर्चा में आ गया है। पीड़िता ने पति, सास-ससुर समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। मामला अब पुलिस जांच तक पहुंच गया है और विवाह टूटने की कगार पर बताया जा रहा है।

पीड़िता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 22 दिसंबर 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी युवक के साथ आगरा के एक होटल में हुई थी। शादी में उसके पिता ने रिश्तेदारों की मदद से लगभग 15 से 16 लाख रुपये खर्च किए और ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार घरेलू सामान भी दिया।

महिला का आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल पहुंची तो सास, ससुर, ननद और नंदोई ने कार और 5 लाख रुपये नकद की मांग को लेकर ताने देना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार सबसे बड़ा झटका उसे तब लगा जब पति ने सुहागरात पर भी उससे दूरी बनाए रखी। शुरुआत में पति ने “एक-दूसरे को समझने” की बात कही, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उसने वैवाहिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया।

महिला का कहना है कि जब उसने खुद पहल की तो पति ने उसे धक्का देते हुए कहा कि उसे शारीरिक संबंधों में कोई रुचि नहीं है और वह सिर्फ पैसों में दिलचस्पी रखता है। इसके बाद पत्नी को पति के व्यवहार पर शक हुआ और उसने उसका मोबाइल चेक किया।

पीड़िता के मुताबिक मोबाइल में उसे ऐसी चैट मिलीं, जिन्होंने उसके होश उड़ा दिए। आरोप है कि पति खुद लड़की बनकर 200 से अधिक युवकों से बातचीत करता था और उनसे मुलाकात कर संबंध बनाता था। महिला का दावा है कि इन गतिविधियों से पैसे भी लिए जाते थे।

महिला ने जब यह बात सास-ससुर को बताई तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि बेटे का इलाज करवाने के लिए ही दहेज के लालच में शादी कराई गई थी। पीड़िता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की, गालियां दीं और एक कमरे में बंद कर दिया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उसे अपने दोस्तों के पास भेजने की धमकी दी। डरी-सहमी महिला ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वह 5 मई 2025 को मायके लौट आई।

पीड़िता का कहना है कि उसके जेवर, कपड़े और अन्य सामान अभी भी ससुराल पक्ष के कब्जे में हैं। पंचायत स्तर पर समझौते की कोशिशें भी नाकाम रहीं। इसके बाद महिला ने 9 जून 2025 को महिला थाना रकाबगंज और 17 जून 2025 को पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।

न्यायालय के आदेश पर थाना एकता पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी आरोपों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है।

#Agra #MarriageDispute #DowryCase #BreakingNews #AgraNews #DomesticViolence #CrimeNews #UPNews #ViralNews #WomenSafety #TrendingNews #HindiNews #NHPBharat #LatestNews #IndiaNews

Tag :
Agraआगरा न्यूजआगरा अपडेट
Share :