पिनाहट/आगरा। कस्बे में होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को प्रसिद्ध चौगान वाली माता मंदिर परिसर में रामलीला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कमेटी अध्यक्ष नवीन पाराशर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से रामलीला महोत्सव की रूपरेखा तैयार कर विभिन्न कार्यक्रमों की तिथियां घोषित की गईं।
6 अक्टूबर को मुकुट पूजन से होगा शुभारंभ
कमेटी अध्यक्ष नवीन पाराशर ने बताया कि सनातन परंपराओं के अनुसार इस वर्ष भी पिनाहट में रामलीला महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव का शुभारंभ 6 अक्टूबर को पारंपरिक मुकुट पूजन के साथ होगा।
इसके बाद रामलीला के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए कमेटी की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
12 अक्टूबर को निकलेगी भव्य रामबारात
महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल भगवान श्रीराम की रामबारात 12 अक्टूबर को कस्बे में निकाली जाएगी। कमेटी के मुताबिक रामबारात को भव्य स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।
इसके बाद 20 अक्टूबर को रावण वध का आयोजन होगा, जबकि 21 अक्टूबर को भरत मिलाप के मंचन के साथ प्रमुख कार्यक्रम संपन्न होंगे।
रामलीला महोत्सव का कार्यक्रम
6 अक्टूबर — मुकुट पूजन
12 अक्टूबर — भव्य रामबारात शोभायात्रा
20 अक्टूबर — रावण वध
21 अक्टूबर — भरत मिलाप
बैठक में बड़ी संख्या में रामभक्त रहे मौजूद
बैठक में श्यामसुंदर शर्मा, रमेश चंद्र पुजारी, श्याम सुंदर 'माय डियर', हर्ष कुमार कटारा, भगवान सिंह मास्टर, बृजमोहन पाराशर, ऋषि दुबे, रामनिवास शर्मा, सुरेश पुजारी और राम दत्त पुजारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और रामभक्त मौजूद रहे।